Monday, October 19th, 2026

मशहूर एक्टर किम कार्दशियन का ‘बीमार’ पति कान्ये वेस्ट से टूटा रिश्ता, तलाक की अर्जी दाखिल

नई दिल्ली
मशहूर हॉलीवुड टीवी रिएलिटी स्टार और हॉलीवुड एक्टर किम कार्दशियन और कान्ये वेस्ट की शादी टूट गई है। दोनों एक्टर ने एक दूसरे से अलग होने का फैसला कर लिया है। पिछले काफी वक्त से अमेरिकन मीडिया में दोनों के अलग होने की खबरें आ रहीं थी जिसकी अब पुष्टि की जा चुकी है। दोनों एक्टर ने अलग होने के लिए तलाक की अर्जी दाखिल कर दी है। बच्चों की कस्टडी लेने की अर्जी किम कार्दशियन और कान्ये वेस्ट ने 2012 से एक दूसरे को डेट करना शुरू किया था और 2014 में दोनों ने इटली में धूमधाम से शादी की थी लेकिन पिछले काफी वक्त से दोनों अलग अलग रह रहे थे और अब लॉस एजिल्स सुपीरियर कोर्ट में इस कपल ने तलाक की अर्जी दायर कर दी है। 

किम कार्दशियन ने अपने चार बच्चों की कस्टडी भी तलाक की अर्जी के साथ मांगी है। बताया जा रहा है कि कान्ये वेस्ट पिछले काफी वक्त से मानसिक बीमारी बायपोलर डिसऑर्डर से जूझ रहे थे। जिसकी वजह से किम कार्दशियन ने उनसे तलाक लेने का फैसला किया है। बताया जा रहा है कि किम कार्दशियन कान्ये वेस्ट की मानसिक बीमारी से परेशान हो गईं थीं और कान्ये के साथ नहीं रहना चाहती थीं। तलाक की अर्जी के साथ किम कार्दशियन ने अपने चार बच्चों की कस्टडी भी मांगी है। 

किम कार्दशियन और कान्ये वेस्ट के चार बच्चे हैं, और उनके नाम 7 साल की नॉर्थ, 5 साल का बेटा सैंट, 3 साल की बेटी शिकागो और 21 महीने की बेटी साम है। बच्चों की कस्टडी किम कार्दशियन ने कोर्ट से मांगी है। आपको बता दें कि किम कार्दशियन तीसरी बार तलाक लेने जा रही हैं इससे पहले वो दो बार तलाक ले चुकी हैं। वहीं केन्या वेस्ट पहली बार तलाक लेने जा रहे हैं।

 

#किम कार्दशियन

Source : Agency

पाठको की राय